ट्यूनिशियाः बक्लवा के समाचारपत्र

louz.jpg

ये एक ट्यूनिशियाई अखबार में छपा विज्ञापन है जिसमें पाठकों को ग्राहक बनने के एवज़ में बादाम से बने बक्लवा (पतली पेस्ट्री, सूखे मेवे के कतरों और शहद से बने मिष्ठान्न) का पैकेट भेजने की पेशकश की गई है। बोडोरू ने “बक्लवा की प्रेस” नाम से अपनी अरबी प्रविष्टि में लिखा

نظرا لخصائصها المثيرة للأعصاب أصلا و قدرتها العجيبة على رفع معدلات السّكر و ضغط الدم لدى القراء فجريدة أخبار الجمهورية تدعّـم الفاعلية متاعها بكيلو بقلاوة سيبار , و ما نعرفش اذا كان هذا داخل في نطاق البيع المشروط او في نطاق التقنيات الحديثة للتسويق…

على كل حال بادرة طيّبة تفتح المجال أمـام المنافسة و اكتساح الأسواق و تخلّينا نأملو في ما خير , من قبيل “مع هذا العدد اطلبو الملحق و كعبة الغريّبة ” أو ” صحفة عصيدة للي يعمل اشتراك قبل المولد” “و الاّ “مرتك باش تولد ؟؟اعملها اشتراك و اربح الزرير بلاش”

मस्तिष्क के तंतुओं पर प्रभाव डालने की अपनी विशेषता और अपने पाठकों का मधुमेह और रक्तचाप बढ़ाने की अजीब काबलियत रखने के कारण अख़बार अल जम्हूरिया अपने प्रभाव का प्रचार कर रहा है बक्लवा के एक पैक के साथ। हमें ये भी मालूम नहीं कि इस पर सनियम विक्रय के नियम लागू होते हैं या फिर कि ये विपणन की आधुनिक तकनीकों का हिस्सा है…

जो भी हो, प्रतिस्पर्धा के दरवाज़े खोलने की ओर यह बढ़िया कदम है और इसके बाद हम और बेहतर चीज़ों की भी अपेक्षा रख सकते हैं, मसलन “इस अंक के साथ एक परिशिष्ट और एक केक मुफ्त पाईये” या “पैगंबर के जन्मदिन के पहले पाठक बनने वालों को और मिष्ठान्न” या फिर “क्या आपकी पत्नी गर्भवती हैं? अभी पाठक बनें और एक उपहार मुफ्त पायें”।

बातचीत शुरू करें

लेखक, कृपया सत्रारंभ »

निर्देश

  • कृपया दूसरों का सम्मान करें. द्वेषपूर्ण, अश्लील व व्यक्तिगत आघात करने वाली टिप्पणियाँ स्वीकार्य नहीं हैं।.