क्या है ग्लोबल वॉयसेज़?

सेबू, फिलीपींस में ग्लोबल वॉयसेज़ की 10 वीं सालगिरह के अवसर पर लिया गया चित्र। लाइसेंसः सीसी BY-NC 2.0।

सेबू, फिलीपींस में ग्लोबल वॉयसेज़ की 10 वीं सालगिरह के अवसर पर लिया गया चित्र। लाइसेंसः सीसी BY-NC 2.0।

हम 1400 से अधिक लेखकों, विश्लेषकों, ऑनलाइन मीडिया विशेषज्ञों और अनुवादकों, जिनमें अधिकांश स्वयंसेवक हैं, का अनवधि समुदाय हैं।

ग्लोबल वॉयसेज़ 2005 से नागरिक मीडिया रिपोर्टिंग पर संवाद का नेतृत्व कर रही हैं। हम ऐसी लोकप्रिय कहानियों का रक्षण, सत्यापन व अनुवाद करते हैं जिन्हें आप इंटरनेट पर 167 देशों के प्रकाशित ब्लॉग, स्वतंत्र प्रेस और सोशल मीडिया से लगभग नदारद पायेंगे।

दुनिया की सबसे दिलचस्प और महत्वपूर्ण कहानियों सिर्फ एक स्थान पर नहीं मिलती हैं। यदा कदा वह इंटरनेट पर ब्लॉग पोस्ट और ट्वीट्स में, अनेक भाषाओं में, बिखरी पड़ी होती है। यही वो कहानियां हैं जिनकी हम ग्लोबल वॉयसेज़ पर सटीक प्रतिवेदन करते हैं – और 40 से अधिक भाषाओं में उनका अनुवाद करते हैं।

हम क्या करते हैं

रिपोर्ताज: हमारे पूरी तरह आभासी गैर-लाभकारी न्यूज़रूम से विश्वसनीय संपादकों और लेखकों की हमारी टीम 167 देशों पर रपट तैयार करती है।

अनुवाद: हमारे अंतर्राष्ट्रीय अनुवादकों की टीम हमारी कहानियों को 40 से अधिक भाषाओं में प्रस्तुत करती है

सर्मथन: हमारी एडवॉक्स परियोजना ऑनलाइन अधिकार और स्वतंत्रता का समर्थन और सेंसरशिप का विरोध करती है।

सशक्तीकरण: हमारी राइजिंग वॉयसेज़ परियोजना उपकरण, कौशल और समर्थन द्वारा परित्यक्त व हाशिए पर पड़े समुदायों को सशक्त बनाता है।

संयोजन: हम अपने वैश्विक योगदानकर्ताओं और आम लोगों से आमने सामने मुलाकात करने हेतु सम्मेलन आयोजित करते हैं। पिछले दस वर्षों में 8 अलग-अलग देशों में सैकड़ों लोग इस तरह एक दूसरे से मिले हैं।

हमारे सभी परियोजनाओं के बारे में यहां जानें

मिशन

हम उन समुदायों से आने वाली सबसे सम्मोहक और महत्वपूर्ण कहानियां ढूंढने के लिए काम करते हैं जो हाशिये पर हैं या जिनकी गलत छवि प्रस्तुत की जाती है। हम ऑनलाइन सेंसरशिप के खिलाफ आवाजउठाते हैं और लोगों के इंटरनेट पर पहुँच पाने के नए तरीकों का समर्थन करते हैं।

हमारी संस्कृति

हम सीमाओं के बीच समझ और दोस्ती के नाम पर जिज्ञासा, ईमानदारी, और जुड़ाव का महत्व देते हैं। हमारा लक्ष्य उन लोगों को सशक्त करना है जो न्याय, समानता और सहानुभूति को महत्व देते हैं।

ग्लोबल वॉयसेज़ नेदरलैंड में स्टिखटिंग ग्लोबल वॉयसेज़ नामक एक गैर-लाभकारी संस्था के रूप में गठित है। ग्लोबल वॉयसेज़ समुदाय में स्वयंसेवक योगदानकर्ता और अनुबंधित कर्मचारी शामिल हैं, जो एक निदेशक मंडल द्वारा शासित हैं। हमारी वार्षिक रिपोर्ट में हमारे काम के बारे में अधिक पढ़ें, जिसमें हमारी वार्षिक वित्तीय जानकारी सम्मिलित है।

अधिक विवरण चाहते हैं? अक्सर किये गए सवालों के जवाब यहाँ पढ़ें

स्टिखटिंग ग्लोबल वॉयसेज़
151 किंग्सफ़ोर्डवेग
1043GR एम्स्टर्डम
नेदरलैंड्स

RISN संख्या: 818855605