आलेख से और

चुनावों पर भौगोलिक मैशअप

  15 अप्रैल 2009

मैपमाईइंडिया ने भारतीय मतदाताओं के लिये एक सेवा शुरु की है जिसके द्वारा वे आगामी लोकसभा चुनावों में सही मत देने हेतु जानकारी पा सकें। इस जालस्थल पर मतदाता अपने मतदान क्षेत्र के बारें में विस्तृत जानकारी पा सकते हैं जिसमें पार्टी और उनके प्रत्याशियों का लेखाजोखा सम्मिलित है।

नया बाँग्ला यूनिकोडित समाचार एग्रीगेटर

  13 दिसम्बर 2008

ओन अ ट्रेल लेस ट्रैवल्ड ने एक नई साईट काशफूल का ज़िक्र किया है जो बाँग्लादेश व भारत से प्रकाशित बाँग्ला आनलाईन समाचार पत्रों से समाचारों की सुर्खियाँ दिखाता है। यह विभिन्न डायनेमिक फाँट का उपयोग करने वाली साईटों की सुर्खियाँ भी यूनिकोड में परिवर्तित कर दिखाता है।

भारतः शादी के बाज़ार पर भी मंदी की मार

  13 दिसम्बर 2008

उबेर देसी के मुताबिक विश्व के अनेक हिस्सों में अर्थव्यवस्था में सुस्ती का असर भारत में शादियों पर भी पड़ रहा है जहाँ अप्रवासी दुल्हों की माँग में भारी गिरावट आ रही है।

भारतः ब्लॉगचोरी और सीनाजोरी

  5 जून 2008

एक भारतीय वेबसाईट kerals.com ने ब्लॉग से सामग्री चोरी करने के एक चिट्ठाकार के आरोप का जवाब देने का नया तरीका अपनाया। धमकियों और गालियों के माध्यम से। विस्तृत जानकारी जिंजर एंड मेंगो चिट्ठे पर।

भारतः आम्र महोत्सव

  28 मई 2008

कुक्स कॉटेज ने छापे हैं बाल गंधर्व, पुणे में संपन्न आम्र महोत्सव के चित्र। यदि आम की अलग अलग किस्मों की पहचान करना सीखना चाहते हैं तो यह प्रविष्टि ज़रूर पढ़ें।

नेपालः हिंसा और आप्रवासी

  21 मई 2008

काठमांडू स्पीक्स ने दक्षिण अफ्रीका में “बाहरी लोगों” के साथ हो रही हिंसा, और दुनिया के अन्य हिस्सों में आप्रवासियों के खिलाफ इसी तरह के विरोधों पर चिंता जताते हुये अपने ब्लॉग पर लिखा है।

भारतः क्या गूगल वाकई दुष्ट है?

  21 मई 2008

प्रूफी अपने ब्लॉग पर लिख रहे हैं कि आर्कुट पर अश्लील सामग्री पोस्ट करने के आरोप में एक व्यक्ति की पुलिस द्वारा गिरफ्तारी में सहयोग देना गूगल की कोई दुष्टता नहीं है।

भारतः डॉ विनायक सेन और सरकार

  18 मई 2008

ब्रेक आल चेन्स डॉ विनायक सेन के मामले के बारे में एक प्रविष्टि लिखी है। डॉ सेन सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ हैं और संप्रति नक्सलवादी आन्दोलन से जुड़े होने के आरोप में जेल में बंद हैं।

पाकिस्तान: मीडिया और रोकटोक

  18 अप्रैल 2008

चुप! ने राष्ट्रपति मुशर्रफ द्वारा मीडिया पर नवंबर 2007 में आपातकाल के समय लगाये गये कड़े प्रतिबंधो को पाकिस्तान की नई सरकार द्वारा हटाये जाने पर लिखा है।

नेपाल: वक्त चुनाव का

  7 अप्रैल 2008

नेपाल में आगामी 10 अप्रेल को आम चुनाव होने जा रहे हैं। रेडियेंट स्टार इस मौके का जायजा ले रहा है।