आलेख से राउंडअप

भारतः क्या गूगल वाकई दुष्ट है?

  21 मई 2008

प्रूफी अपने ब्लॉग पर लिख रहे हैं कि आर्कुट पर अश्लील सामग्री पोस्ट करने के आरोप में एक व्यक्ति की पुलिस द्वारा गिरफ्तारी में सहयोग देना गूगल की कोई दुष्टता नहीं है।

भारतः डॉ विनायक सेन और सरकार

  18 मई 2008

ब्रेक आल चेन्स डॉ विनायक सेन के मामले के बारे में एक प्रविष्टि लिखी है। डॉ सेन सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ हैं और संप्रति नक्सलवादी आन्दोलन से जुड़े होने के आरोप में जेल में बंद हैं।

डोमिनिकन रिपब्लिकः नई मेट्रो सेवा पर पहला सफ़र

  26 अप्रैल 2008

ब्लॉग सैंटो डोमिन्गो की लारा डोमिनिकन रिपब्लिक की राजधानी में नवचालित मैट्रो रेल सेवा के उपयोग के अपने पहले अनुभव के बारे में लिखती हैं। (लेख स्पेनी भाषा में है पर उसके साथ के चित्र आप ज़रूर देखना चाहेंगे।)

पाकिस्तान: मीडिया और रोकटोक

  18 अप्रैल 2008

चुप! ने राष्ट्रपति मुशर्रफ द्वारा मीडिया पर नवंबर 2007 में आपातकाल के समय लगाये गये कड़े प्रतिबंधो को पाकिस्तान की नई सरकार द्वारा हटाये जाने पर लिखा है।

ईरानः पत्थर से मारी जायेंगी दो बहनें

नार्मब्लॉग के मुताबिक ईरान के उच्चतम न्यायालय ने परगमन के आरोप में कैद दो ईरानी बहनों की पत्थर मार कर कत्ल की सज़ा बरकरार रखी है। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।

भारतः कॉपीराईट और कानून

  1 फरवरी 2008

लॉ एंड अदर थिंग्स, भारत के सर्वोच्च न्यायालय के उस निर्णय पर जिसमें निर्णय दिया गया है कि न्यायालय के निर्णयों और फैसलों के रॉ टेक्सट यानि कच्चे मसौदे पर कोई कॉपीराईट यानि प्रकाशनाधिकार लागू नहीं होता।