वियतनाम सरकार की खिलाफत करने वाली कार्यकर्ता को 9 साल की सजा

पुलिस की एक टीम जनवरी में त्रण थू नेगा के घर से उन्हें गिरफ्तार कर ले जाते हुये। (फोटो: बा सैम)

डॉन ले का यह लेख समाचार वेबसाइट और वियतनाम के ऑनलाइन रेडियो परियोजना लोआ से है, जो वियतनाम के बारे में कहानियां प्रसारित करता है। यह सामग्री-साझाकरण समझौते के भाग के रूप में ग्लोबल वॉयसेज़ द्वारा पुन: प्रकाशित किया गया है।

सरकार के प्रति असंतोष के खिलाफ वियतनामी अधिकारियों ने अपने भारी-भरकम दंड देने के रवैये को जारी रखते हये एक अन्य सामाजिक कार्यकर्ता को लंबे कारावास सजा सुनाई है। 25 जुलाई को हां वियत प्रांत में पीपुल्स कोर्ट ने “राज्य के खिलाफ प्रचार करने के अपराध में” त्रण थू नेगा को जेल में नौ साल और पांच साल उनके घर की नज़रबंद रखने की सजा सुनाई।

40 वर्षीय नेगा जिसे उनके कलम नाम “थू नेगा” से भी जाना जाता है, प्रवासियों और भूमि अधिकार के लिए मुखर प्रतिनिधी रही हैं। वह अपने फेसबुक पेज और उनके यूट्यूब चैनल पर पुलिस क्रूरता के खिलाफ और अभियान चला रही हैं। नेगा को अपने काम के लिए पुलिस द्वारा अक्सर धमकाया और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया है।

“यह एक अनुचित निर्णय है, नेगा दोषी नहीं है जैसा कि अदालत ने कहा है,” नेगा के वकील हां हय सुन्ग ने रॉयटर्स को बताया।

नेगा पर कार्यवाही को देखने से रोकने के लिये उनके पति और दो बेटों को अदालत में प्रवेश करने की इजाज़त नहीं दी गई। (चित्र: फेसबुक / ट्रांजेग मिन्ह हेंगेंग)

अंतर्राष्ट्रीय अधिकार संगठनों ने उसकी गिरफ्तारी के लिए हनोई की कड़ी आलोचना की है। ह्यूमन राइट्स वॉच के उप-एशिया निदेशक फिल रॉबर्टसन ने उनकी सजा से पहले एक बयान जारी किया।

वियतनाम सरकार लगातार अपने आलोचकों को चुप कराने के लिए बर्बरता बरत रही है। त्रण थू नेगा जैसे कार्यकर्ताओं पर फर्जी आरोप लगाकर वह लंबी कैद की सजा से उन्हें और उनके परिवार का उत्पीड़न कर रहे हैं।

चश्मदीद गवाहों ने बताया कि न्यायालय के बाहर एकत्र नेगा के समर्थकों को रोकने के लिए सैकड़ों पुलिसवालों ने न्यायालय को चारों ओर से घेर रखा था। एक फ्लाईकैम वीडियो ने सुरक्षा पुलिस को आसपास की सड़कों को अवरुद्ध करते दिखाया।

नेगा के पति और दो छोटे बेटों को न्यायालय में प्रवेश करने से रोक दिया गया और उन्हें बाहर इंतजार करना पड़ा। फेसबुक पर एक पोस्ट में उनके पति, फन वन फाँग ने लिखा:

अदालत ने हमें प्रवेश करने नहीं किया, इसलिए हम सड़कों के आसपास भटकते रहे। हम थके हुए थे, इसलिए मेरे दोनों बच्चे बाहर पेड़ की छाया में बैठे रहे।

इस सार्वजनिक मुकदमे में शामिल होने से रोके जाने के बावजूद दर्जनों कार्यकर्ता अन्यायपूर्ण प्रक्रियाओं के विरोध में और नेगा की रिहाई की मांग करते हुये न्यायालय के बाहर धरना दिये बैठे रहे। उनके हाथों “नेगा निर्दोष है” की तख्तियाँ थीं। कई वीडियो में सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी को शांतिपूर्ण रूप से धरना दे रहे प्रदर्शनकारियों से तख्तियाँ को छीन कर फाड़ते देखा गया।

उनकी सजा स्वतंत्र अभिव्यक्ति के पक्षधर कार्यकर्ताओं लिए चिंताजनक प्रवृत्ति का प्रतीक है। जून 2017 में, एक प्रमुख ब्लॉगर न्यूयेन नगोक नहू क्विन, जो “मदर मशरूम” के कलम नाम से लिखते थे, को इसी तरह के आरोपों के तहत १० साल की कारावास की सजा सुनाई गई थी।

हनाम पीपल्स कोर्ट के बाहर कार्यकर्ताओं का विरोध (फोटो: फेसबुक/Nguyễn Thuý Hạnh)

बातचीत शुरू करें

लेखक, कृपया सत्रारंभ »

निर्देश

  • कृपया दूसरों का सम्मान करें. द्वेषपूर्ण, अश्लील व व्यक्तिगत आघात करने वाली टिप्पणियाँ स्वीकार्य नहीं हैं।.