- Global Voices हिन्दी में - https://hi.globalvoices.org -

नाईजीरिया: अश्वेत महाशक्ति?

विभाग: उप सहारा अफ्रीका, नाइजीरिया, अर्थशास्त्र और व्यापार, विकास

ये बात तो सर्वज्ञात है कि नाईजीरिया अफ्रीका में सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश है और दक्षिण अफ्रीका में सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति भी। ये भी काफी हद तक व्यापक तथ्य है कि नाईजीरिया की सेना क्षेत्र के सामरिक महत्व के इलाकों में हस्तक्षेप कर रही है। पर जो तथ्य ज्यादातर लोगों को मालूम नहीं वो यह है कि नाईजीरिया की फिल्में अब अफ्रीका भर में वैसे ही धूम मचा रही हैं जैसी धूम 80 के दशक में बॉलीवुड का सिनेमा नाईजीरिया में मचा रहा था। ये सब जोड़ कर देखें, आपको एक अश्वेत महाशक्ति मिल जायेगी।