पुरानी जापानी पुस्तकों में मिले रहस्यमयी बुकमार्क्स आपको चौंका देंगे

फुकुई, जापान में एक इस्तेमाल की गई किताबों की दुकान

फुकुई, जापान में एक इस्तेमाल की गई किताबों की दुकान। छायाः नेविन थॉम्पसन।

क्या आपने सेकंडहैंड यानि पुरानी किताबों की दुकान से कभी कोई ऐसी किताब खरीदी जिसमें आपको कुछ अनपेक्षित चीज मिली हो, जिसका पुस्तक के पिछले मालिक ने बतौर बुकमार्क (पृष्ठ स्मृति) इस्तेमाल किया था? अगर आपके साथ ऐसा हुआ है तो हैरान न हों, तो आप ऐसे अकेले व्यक्ति नहीं हैं।

पुरानी प्रयुक्त पुस्तकों में छोड़ दिये गये असामान्य बुकमार्क्स एक वैश्विक घटना है। नावर मैटम के एक प्रयोक्ता ने अपने एक ब्लॉग पोस्ट “28 सेकंड्स में मिलें अद्वितीय प्रतिभाशालियों से” (28秒に一人の逸材さん) में जापान में मिले इस तरह के बुकमार्क्स की पूरी फेहरिस्त बना रखी है।

ट्विटर पर साझा किए गये तस्वीरों में खोजे जाने से पहले कई बुकमार्क्स, जापान में इस्तेमाल किए गए किताबों की दुकानों की एक राष्ट्रव्यापी श्रृंखला बुक ऑफ़ से खरीदी किताबों में पाये गये थे।

मैंने ओत्सूची की किताब “ग्रीष्मकाल, आतिशबाजी, और मेरा शव”, जो मुझे आखिरकार घर वापसी की ट्रेन सवारी के दौरान बुक ऑफ़ में मिली, पढ़ ली। लेखक ने कुछ बहुत ही विशद चीजों को बड़े उदासीन तरीके से वर्णित किया है, किताब के हिंसात्मक अंत से तो मैं हक्का बक्का रह गया, लेकिन सबसे ज्यादा डरावनी बात थी आखिरी पृष्ठों के बीच बना डूडल।

नावर मैटम ब्लॉग पोस्ट में प्रदर्शित अन्य बुकमार्क अप्रकट और कभी-कभी बेचैन कर देने वाले होते हैं।

मेरी सैकंड हैंड किताब में एक कागज़ का टुकड़ा था जिस पर एक रहस्यमय कोड अंकित था … मैं वाकई डरा हुआ हूं।

(डूडल में भ्रामक, अजीबोग़रीब जापानी भाषा में कुछ लिखा है)
ट्वीट: मैंने एक पुस्तक खरीदी है और इसमें निहित पागलपन को महसूस कर सकता हूँ।

कुछ और ज़्यादा सनक भरे हैं:

मेरी सैकंड हैंड पुस्तक में एक छोटी सी तस्वीर थी …

जबकि अन्य बहुत रचनात्मक हैं:

मेरी सैकंड हैंड पुस्तक में यह हस्तनिर्मित बुकमार्क (एक सुपरमार्केट विज्ञापन की कतरन) शानदार है।

कुछ ऐसे बुकमार्क्स भी हैं जो उस पुस्तक से यकबयक मेल खाते हैं जिनमें वे पाये गये थे:

हे भगवान, डोगरा मेग्रा की इस प्रति, जिसे मैंने बुक ऑफ़ में खरीदा था, कुछ है। एक हैलो किट्टी (सैनरियो) बुकमार्क। बुकमार्क पर दर्ज हैं पढ़ने में मुश्किल अक्षर और ठीक उनके पास बारीक लिखाई में उनके उच्चारण मार्गदर्शक। यमनेयो क्यूसाकु के अतिवादी जासूसी उपन्यासों का पाठक होने के नाते मैं अपने उत्साह को छिपा नहीं पा रहा! प्रयुक्त पुस्तकें कमाल की होती हैं!

कभी-कभी बुक ऑफ़ पर अप्रत्याशित पुरस्कार भी मिल जाते हैं:

तो मैंने बुक ऑफ़ से 108 येन (लगभग 60 रुपये) में एक किताब खरीदी और मुझे इसके अंदर 4000 येन (लगभग 2280 रुपये) मिले। पर समझ नहीं आया कि इसमें 1000 येन के नये और पुराने दोनों नोट क्यों थे। खैर जो भी हो, कुछ तो मिला।

कई दफ़ा ये बुकमार्क्स किताब के पिछले मालिक के जीवन के बारे में भी कुछ बयाँ कर जाते हैं।

यह किसी मांगा (जापानी कॉमिक्स) में था जिसे मैंने बुक ऑफ़ से खरीदा था। तस्वीरें 1 9 मार्च 1995 को ली गई थीं।

नावर मैटम ब्लॉग पोस्ट में और भी अजीब बुकमार्क पाए जा सकते हैं।

बातचीत शुरू करें

लेखक, कृपया सत्रारंभ »

निर्देश

  • कृपया दूसरों का सम्मान करें. द्वेषपूर्ण, अश्लील व व्यक्तिगत आघात करने वाली टिप्पणियाँ स्वीकार्य नहीं हैं।.